September, 2025
मीन राशि वालों के लिए सितंबर 2025 का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर में आप अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। महीने के अंत में रिश्तेदारों से बचकर रहें, विवाद हो सकते हैं। विज्ञान से जुड़े जातक नए अविष्कार की ओर अग्रसर होंगे। कुल मिलाकर बहुत प्यारा समय है, अच्छे समय का लाभ उठाएं। छात्रों, नौकरीपेशा के लिए यह महीना बढ़िया है।